देश दुनियां
Trending

भारत को मिला नया ‘उड़न सिख’, गुरिंदरवीर सिंह ने बनाया 100 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में पंजाब के युवा धावक Gurindervir Singh ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया।

रांची में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने महज 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

प्रतियोगिता में ओडिशा के Animesh Kujur के साथ उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली।

सेमीफाइनल में पहले गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन कुछ ही मिनट बाद अनिमेष ने 10.15 सेकंड की टाइमिंग के साथ नया रिकॉर्ड बना लिया। इसके बाद फाइनल में गुरिंदरवीर ने 10.09 सेकंड का समय निकालकर सभी को पीछे छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button