देश
Trending

India Maldives Row : पीएम मोदी पर विवादित बयान को लेकर भारत सख्त, मालदीव के उच्चायुक्त दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली । देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर भारत मालदीव पर सख्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। मालदीव में आधिकारिक विरोध दर्ज कराने के बाद भारत ने अब दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। इसके बाद मालदीव के उच्चायुक्त आज सोमवार सुबह साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय के ऑफिस पहुंचे।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इससे पहले पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मालदीव ने नरमी दिखाई थी। मालदीव ने विवादित बयान से जुड़े तीन मंत्रियों को बर्खास्त भी कर दिया था। यह विवाद ऐसे समय शुरू हुआ, जब राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू एक सप्ताह की चीन यात्रा पर रवाना हुए हैं।

भारत में मालदीव की आलोचना

मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई। देश में फिल्म स्टार्स से लेकर क्रिकेटरों समेत कई मशहूर हस्तियों ने ‘एक्स’ पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया कि कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है। माले की पिछली सरकार में दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति देखी गई थी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker