देशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

रांची। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम करीब 7.30 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफे के बाद हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई 2 फरवरी 2024 को सीएम बन थे। उनका कार्यकाल 152 दिन का रहा।

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत को अपना नेता चुना।

बैठक में हमंत को चुना गया विधायक दल का नेता

बुधवार को रांची में सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में हेमंत को विधायक दल का नेता चुना गया। मिली जानकारी के अनुसार चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन सीएम पद से त्याग पत्र देंगे।

मंत्रियों की सूची में सत्‍यानंद का नाम

हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की सूची में सत्यानंद का नाम भी है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद चतरा के पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ भेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker