छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

छत्‍तीसगढ़ के इन इलाकों में पहुंचा मानसून, रायपुर में आज भी बारिश के आसार

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश भर में अब मानसूनी बारिश भी होने लगी है।

गुरुवार को मानसून प्रदेश के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है।

प्रदेश के दक्षिण भाग में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी बलरामपुर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रायपुर में बारिश न होने व तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस बढ़ने से परेशान लोगों को गुरुवार शाम को बड़ी राहत मिली।

रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया और जमकर बारिश हुई।
शहर में करीब पौन घंटे तक हुई जबरदस्त बारिश के चलते तेलघानीनाका, पचपड़ीनाका सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के चलते मौसम भी खुशनुमा हो गया और वातावरण में ठंडकता आ गई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker