अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

20 लाख का ईनाम 3 महिला नक्सलियों सहित 4 का आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। जिससे प्रभावित होकर 3 महिला नक्सलियों सहित 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 20 लाख का ईमान घोषित था। समर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे।

दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों के बारे में पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि, रिजनल कंपनी नम्बर 02 का सदस्य हुंगा तामो उर्फ तामोसुर्या और उसकी पत्नी आयती ताती ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों पति – पत्नी पर 8 – 8 लाख रुपए का ईमान घोषित था।

उत्तर सब जोनल ब्यूरो सदस्या/राजनीतिक टीम सदस्य देवे उर्फ विज्जे पर 3 लाख रुपए का ईमान घोषित था। पूवर्ती आरपीसी KAMS क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की अध्यक्ष पर 1 लाख रुपए का ईमान घोषित था।

समर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे। इन सभी ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker