विदेश

सिडनी में एक हफ्ते में लगातार तीसरी बार गोलीबारी, एक घायल

ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलिया (Australia) में गोलीबारी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है, बीता पूरा साल इसी गोलीबारी की भेंट चढ़ा था और इस साल भी यहां पर इस तरह की वारदात हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा गोलीबारी राजधानी सिडनी (Sydney) में हो रही हैं। अब फिर से यहां पर गोलीबारी की खबर है। देर रात सिडनी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिडनी के केंद्रीय व्यापार जिले से लगभग 20 किमी पश्चिम में स्थित गिल्डफोर्ड में डोनेली स्ट्रीट पर स्थानीय समय के मुताबिक रात 12:10 बजे आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तब एक 40 साल का शख्स गंभीर रूप से घायल मिला था। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी से गोली मारी थी।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले पैरामेडिक्स ने घायल का घटनास्थल पर ही इलाज किया। हैरानी का बात ये है कि इसी जगह पर सिडनी में इस हफ्ते लगातार गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद भी फिर ऐसी वारदात का होना पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। इससे एक दिन पहले ही बुधवार को एक 79 वर्षीय अपराधी ने शहर के केंद्र में कैसलरेघ स्ट्रीट पर एक कार्यालय भवन के अंदर गोलीबारी की, जिससे 77 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया था।
इसके अलावा मंगलवार सुबह फेयरफील्ड हाइट्स में स्टेला स्ट्रीट पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि साल 2023 में सिडनी के इसी इलाके में गोलीबारी की 15 से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुई थीं। जिनमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker