खेलब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
Trending

विराट कोहली संग लिया राम मंदिर का न्योता

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। अनुष्का और विराट कोहली की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नई फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अयोध्या में होने के वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता लेते हुए नजर आए। इसके बाद माना जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं। लेकिन इसी बीच अनुष्का शर्मा इस तस्वीर को लेकर अलग वजह से चर्चा में आ गई हैं। अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर अफवाह उड़ने लगी।

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता लेते हुए नजर आए। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी को लेकर अफवाह उड़ने लगी। दरअसल इस वायरल हो रही तस्वीर में अनुष्का शर्मा अपने पेट को कवर करते हुए नजर आईं। अनुष्का शर्मा की तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। अनुष्का शर्मा का देसी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker