छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CG NEWS : ईद के पूर्व बाजार में मिठास घोल रही सेवई

बिलासपुर। रमजान का 26वां रोजा पूरा हो चुका है। नौ अप्रैल को यदि चांद दिखा तो इस साल 10 अप्रैल को ईद मनेगी। नहीं तो दूसरे दिन। त्यौहार के ठीक पहले बाजार में सेवईंयां मिठास घोल रही है। कपड़ा बाजार में भी जबरदस्त रौनक है। व्यापारियों को इस साल ईद पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद को कुछ दिन शेष हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं।
पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट शहर में सजकर तैयार है। सेवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है। ईद पर्व के लिए शहर में सेवई का मार्केट सज गया है। चौक-चौराहों में रंग-बिरंगे सेवई सजाई गई हैं। मार्केट में सेवई की कई वेरायटी हैं। ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अभी से सेवई खरीद रहे हैं।
पर्व की तैयारी के लिए गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में ईद को लेकर जमकर रौनक है। रंग-बिरंगी सेवईयों से बाजार सजा हुआ। ईद में हैदराबादी सेवई व फेनी, पंचमेवा किराना सेवई, कानपुरी, लखनवी, अहमदाबादी, रायपुरी सेवई व फेनी के साथ ही दूधफेनी और मावा फेनी के साथ ही दूध फेनी ईद की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही सेवई को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए भी केसरी, हरी, गुलाबी, आरेंज रंग की सेवई की भी पूछपरख बनी हुई है। सेवईयों के साथ ही बादाम, काजू, किसमिस, नारियल गोला, छुहारा, चिरौंजी जैसे ड्राय फ्रूट भी खरीदे जा रहे हैं। रंग-बिरंगी टोपियों और नए परिधानों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी में जुटे हैं। यही कारण है कि बाजार में देर रात तक चहल पहल बनी हुई है।

कपड़ा बाजार में उमड़ रही भीड़

ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह है। लोग इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए तरह तरह के इंतजाम कर रहे है। जिसमे नए परिधान, घरो में रंग रोगन, दुधिया रोशनी से घरो को सजाने में लोग मशगूल है। वही नए परिधान के लिए शहर में मौजूद कपड़ा दुकानो में बच्चे बड़े व सभी वर्ग की भीड़ उमड़ी हुई है। प्रमुख रूप से तेलीपारा, ट्रेलीफोन एक्सचेंज रोड, सदर बाजार,सरकंडा, मंगला एवं रामा मैग्नेटो माल तथा 36 माल में पहुंच रहे हैं।

चांद पर टिकी अब सबकी निगाहें

सुब्हानिया अंजुमन इस्लामिया, बिलासपुर के नायब सदर हाजी मोहम्मद इस्माईल रज्वी ने यह ऐलान किया जाता है कि अगर 29 रमजान को चांद दिखा तो बरोज बुध, तारीख 10 अप्रैल को ईदुलफित्र होगी वरना 30 रोजे पूरे करने के बाद बरोज जुमेरात, मोअर्रखा 11 अप्रैल को इदुलफित्र को त्योहार मनाया जाएगा। ईदगाह में इदुलफित्र की नमाज़ सुबह आठ बजे अदा की जाएगी।

हजरत अल्लामा व मौलाना अलहाज शाह शब्बीर अहमद नूरी साहब किबला नमाज़ की इमामत फरमाएंगे। हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती मोईनुद्दीन अशरफी साहब बिला, नायब इमाम अव्वल और जनाब मौलाना यूसुफ रज़ा बरकाती साहब किबला दूसरे नायब की हैसियत से ईदगाह में मौजूद रहेंगे। अगर नमाज के वक्त तेज बारिश हुई तो नमाज का वक्त आधे घंटे से एक घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker