मनोरंजन
Trending

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की सगाई पर लगा ब्रेक

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘एनिमल’ से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा संग जोड़ा जाता है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अभी तक अपने अफेयर को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोला है, लेकिन इनके अफेयर को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा नहीं करेंगे सगाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। दोनों साथ में फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। तब से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी में सगाई करने वाले हैं। लेकिन अब इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सगाई की खबर एकदम फर्जी थी। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अभी अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं, जिसकी वजह से सगाई के लिए अभी उन्होंने नहीं सोचा है। साथ ही साथ इस रिपोर्ट में बताया गया कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लिवइन रिलेशनशिप में है। जिसमें कपल काफी खुश हैं। आपको बतातें चले कि अभी तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

रोमांटिक फोटोज हुईं थीं वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरों के बीच अभी हाल ही में रूमर्ड कपल की रोमांटिक फोटोज वायरल हुई थीं। इन फोटोज में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कूल लुक में दिखाई दिए। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker