छत्तीसगढ़

विस बजट सत्र : हवाई यात्रा में सरकार में खर्च किए 400 करोड़

रायपुर :- छत्‍तीसगढ़ में 5 साल में सरकार की उड़ान पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इनमें लगभग 260 करोड़ रुपये निजी विमान कंपनियों के खाते में गए हैं। यह जानकारी विधानसभा के बजट सत्र में पूछे गए एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में आया है।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सरकार ने 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्‍टर और विमान पर किए गए खर्च को लेकर प्रश्‍न किया था। मुख्‍यमंत्री और विमानन विभाग के मंत्री विष्‍णुदेव साय ने इस प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया है कि इस समय अवधि में सरकारी हेलीकॉप्‍टर के रखरखाव और पार्ट्स आदि की खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 560 खर्च किया गया। इसी तरह सरकारी विमान के रखरखा और पार्ट्स आदि की खरीदी पर 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 खर्च हुआ।

मुख्‍यमंत्री ने अपने लिखित उत्‍तर में बताया कि इसी समय अवधि में निजी हेलीकॉप्‍टर कंपनी 190 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 और निजी विमान कंपनी को 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 रुपये का भुगतान किया गया। यह भुगतान किराया के रुप में किया गया है। सीएम साय ने वर्ष 2019 से नवंबर 2023 के बीच हेलीकॉप्‍टर और विमानों के किराया के लिए वर्षवार किए गए भुगतान की भी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker