छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गिरा तापमान…

रायपुर। भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को शाम होते ही राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान पांच डिग्री तक गिर गया।

अगले पांच दिनों ऐसा ही मौसम होने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 मई से आगामी तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इस दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।  रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।

दूसरी ओर अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।

बिलासपुर में 5.0 मिमी, पेंड्रारोड में 3.2 मिमी तथा अंबिकापुर में 0.8 मिमी वर्षा हुई। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों के अनुसार मरवाही और भैरमगढ़ में 3 मिमी, कांकेर में 2 मिमी और सिवनी में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आगामी दो दिनों में तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के एक-दो स्थानों पर तेज़ आंधी (50-60 किमी/घंटा) के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

अगले 4-5 दिनों में केरल में मानसून के आगमन की परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित पूरे राज्य में आगामी दिनों में मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker