Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

जोंक नदी के पुराने पुल पर भीषण हादसा, कार-बाइक टकराकर नदी में गिरी; एक की मौत, चालक लापता

सांकरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में रविवार को जोंक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

हादसे में कार सवार राज कुमार निषाद की मौत हो गई। कार में मुकेश बारिक, रोशन चौहान और सुनील जगत भी सवार थे।

वहीं मोटरसाइकिल पर भागीरथी साहू, विशाल साहू और विजय साहू के सवार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद बाइक चालक भागीरथी साहू नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनकी तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं लापता भागीरथी साहू की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button