Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

20 लीटर महुआ शराब के एक आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 4,000 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने छिर्राबाहरा निवासी 48 वर्षीय धरमू साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को प्रशिक्षु उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध विवेचना एवं गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छिर्राबाहरा मुख्य मार्ग पर इमली के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां मौजूद संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान धरमू साहू पिता नकुल साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम छिर्राबाहरा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर नमूना सुरक्षित किया और शेष शराब को सीलबंद किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button