Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

बसना: वार्ड 14 में 22 लाख की सड़क निर्माण शुरू, पार्षद दंपति का हुआ सम्मान

Follow Us on Our Social Media

बसना। नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 14 में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

बताया जा रहा है कि विरोध और मांग के बाद यह निर्माण कार्य शुरू हो सका है। वर्तमान नगर पंचायत सत्र में वार्ड 14 को सबसे अधिक राशि मिलने से स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पार्षद दंपति इरफान इल्लू और अमरीन इल्लू ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर नगर पंचायत परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड के सम्मानित नागरिक श्याम बंजारा ने पार्षद दंपति का सम्मान किया। इरफान इल्लू और अमरीन इल्लू ने सम्मान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button