Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बैठकों में होंगे शामिल, कार्टून फेस्टिवल 2026 में भी करेंगे शिरकत

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रमों में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल और पर्यटन क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भी शामिल है।

मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में इन क्षेत्रों के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए आयोजित एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री साय शाम 7 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्टून फेस्टिवल 2026 में शिरकत करेंगे। इस तरह उनका दिन विभिन्न प्रशासनिक बैठकों और सांस्कृतिक आयोजन में भागीदारी के साथ व्यस्त रहेगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button