Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

तीन महीने की गर्भवती महिला का कथित जबरन गर्भपात, पति और डॉक्टर पर केस

Follow Us on Our Social Media

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़िता ने अपने पति पर तलाक लेने की मंशा से अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ मिलकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति और जेपी हॉस्पिटल की संचालक महिला डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी डॉक्टर को हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी है।

तलाक की मंशा से गर्भपात कराने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती थी। इसी दौरान उसके पति सुयश अग्रवाल ने कथित तौर पर तलाक लेने की मंशा से जेपी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्वला कराड़े के साथ मिलकर उसकी सहमति के बिना गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि पति को आशंका थी कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक की प्रक्रिया में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। इसी वजह से कथित तौर पर गर्भपात कराने का कदम उठाया गया।

पति और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्वला कराड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हाईकोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत

मामले में आरोपी डॉक्टर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। अब पुलिस की आगे की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर नजर बनी हुई है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button