महासमुंद
Trending
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष कीर्तन समागम में शामिल होने नानकसागर गढ़फुलझर पहुंचे
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

गढ़फुलझर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नानकसागर गढ़फुलझर पहुंचे। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सिख समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष कीर्तन समागम में शामिल होकर गुरुवाणी एवं कीर्तन का श्रवण किया। इस धार्मिक आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।
विशेष कीर्तन समागम के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया गया।


