मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के दौरे पर, गढ़फुलझर में विशेष कीर्तन समागम में होंगे शामिल

बसना/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार, 27 नवंबर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:45 बजे रायपुर स्थित सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:35 बजे बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे कार सेवा नानक सागर साहिब, गढ़फुलझर पहुंचकर विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे। यह धार्मिक कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके दौरे से क्षेत्रवासियों और सिख समाज में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा महासमुंद जिले के लिए धार्मिक, सामाजिक और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



