Follow Us on Our Social Media
Accidentमहासमुंद
Trending

सांकरा के परसवानी पुल पर दो ट्रकों में भिड़ंत, ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक घायल

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले में एनएच-53 पर सांकरा थाना क्षेत्र के परसवानी पुल के ऊपर दो भारी वाहनों के बीच सड़क हादसा हो गया। रायपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक पर लापरवाहीपूर्वक और गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए ट्रेलर को टक्कर मारने का आरोप है।

हादसे में ट्रेलर चालक के सिर में चोट आई है, वहीं वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरआर रोडवेज कंपनी का ट्रेलर क्रमांक NL 01 AG 4713 लोहे का सामान (केलन सेल) लेकर भिलाई से खड़गपुर जाने के लिए 24 नवंबर की रात करीब 10 बजे रवाना हुआ था। वाहन को चालक रतनेश उपाध्याय चला रहा था।

25 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे ट्रेलर एनएच-53 स्थित सांकरा के परसवानी पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक WB 75 F 7612 के चालक ने कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए गलत दिशा से ओवरटेक किया और ट्रेलर को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक रतनेश उपाध्याय के सिर में चोट आई, जबकि ट्रेलर को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद कंपनी के मैनेजर अखिलेश देशमुख ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button