Follow Us on Our Social Media
ओडिशा
Trending

ओडिशा में शीतलहर का कहर, सेमिलिगुड़ा में पारा 7.1 डिग्री पहुंचा; राउरकेला में घने कोहरे से थमी रफ्तार

Follow Us on Our Social Media

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

वहीं कंधमाल जिले के जी. उदयगिरि में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार गिरते तापमान से सुबह और रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में झारसुगुड़ा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। इसके अलावा दारिंगबाड़ी में 10 डिग्री, चिपलिमा में 10.8 डिग्री, फुलबनी में 11 डिग्री और भवानीपटना में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे से यातायात प्रभावित

ठंड के साथ कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राउरकेला में घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर के बीच रह गई। सुबह के समय सड़कों पर कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात की रफ्तार धीमी हो गई।

भुवनेश्वर-कटक में भी बढ़ी ठंड

राज्य के ट्विन सिटी भुवनेश्वर और कटक में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कटक में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों शहरों में बारिश दर्ज नहीं की गई।

सोनपुर रहा सबसे गर्म

रात में कड़ाके की ठंड के बीच दिन के तापमान में गर्मी भी बनी हुई है। मैदानी इलाकों में सोनपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में भी ओडिशा के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। साथ ही सुबह के समय कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button