Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री; रायपुर में छाया कोहरा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में रात का तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार सुबह राजधानी की सड़कों पर कोहरे की चादर भी देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं होने के बावजूद सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button