Month: August 2026
बालोद और भानुप्रतापपुर में दो सड़क हादसे, दो लोगों की मौत; दो गंभीर घायल
बालोद/भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद और कांकेर जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम किनारी से तीन लोग बाइक पर सवार होकर दल्लीराजहरा की
दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुनापारा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।
पदमपुर-बसना मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत; एक गंभीर रूप घायल
बसना। पदमपुर रोड के तरेकेला मार्ग पर शनिवार सुबह 10 बजे के आस -पास भीषण सड़क हादसे में खरोरा निवासी श्रीधर साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी प्रेम साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल
बिजली लाइन विस्तार कार्य के दौरान इंजीनियर से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
महासमुंद। ग्राम अमावश में RDSS योजना के तहत 11 केवी विद्युत लाइन विस्तार कार्य के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पहुंचे एक युवक ने साइट इंजीनियर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, वहीं दूसरे इंजीनियर के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए उसका मोबाइल तोड़
8.92 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
कोमाखान। थाना कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.920 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन समेत करीब 5.26 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को थाना
सरायपाली : नवरंगपुर धान मंडी के पास 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली। पुलिस ने नवरंगपुर धान मंडी के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारंगढ़ रोड स्थित नवरंगपुर धान मंडी के
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
गरियाबंद, 27 अगस्त 2026। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत विभाग और निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू हों और तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने,
धमतरी में 30 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
धमतरी। सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में तथा वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से 30 अगस्त को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धर्मशाला, आमापारा, धमतरी में लगेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना में 6.90 लाख की धोखाधड़ी, आवास मित्र पर FIR
तेन्दूकोना। ग्राम पंचायत मोहदा के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आवास मित्र पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार ग्राम कोटादादर निवासी परस राम पटेल (24) को मोहदा पंचायत में आवास मित्र के रूप में कार्यरत रहते हुए हितग्राहियों के आवास कार्य, पूर्णता और
मरीजों की कलाई पर राखी बांध नम्रता सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल
रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने उर्मिला मेमोरियल मॉडल हॉस्पिटल, भाटागांव में भर्ती मरीजों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पारिवारिक अपनापन दिया। उन्होंने वार्डों में पहुंचकर मरीजों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस पहल से अस्पताल में भर्ती मरीजों के चेहरे








