Day: August 13, 2026

तिरंगा हमारे आन, बान और शान का प्रतीक, हर नागरिक में जागे राष्ट्रप्रेम की भावना : विधायक डॉ संपत अग्रवाल
बसना/सांकरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत