Follow Us on Our Social Media
खेल समाचार
Trending

विमेंस एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, थाइलैंड को 94 रन से हराया

Follow Us on Our Social Media

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 में शानदार आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाइलैंड को 94 रन से करारी शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाए। ओपनर शैफाली वर्मा ने आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाइलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह दबाव में रही और महज 65 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया।

इस प्रदर्शन के साथ दीप्ति शर्मा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने की बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button