Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रपति भवन से लौटे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने CM साय से साझा किए यादगार अनुभव

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 1 सितंबर 2026। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। बच्चों ने राष्ट्रपति भवन की यात्रा और राष्ट्रपति के साथ हुए आत्मीय संवाद के अनुभव साझा किए।

इस मुलाकात का सबसे भावुक पल तब रहा, जब राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने CWSN विद्यार्थी नुकेश कुमार वर्मा को स्वयं राखी बांधी। यह स्नेहिल क्षण नुकेश सहित सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

राष्ट्रपति भवन में छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। राष्ट्रपति ने बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अवसर आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों से मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति से भेंट करने वालों में राजवती पोयाम, हिमांशु ठाकुर, पायल राजानी, रागनी साहू, नुकेश कुमार वर्मा, दुर्गेश साहू और डिगेश सेन शामिल रहे। इस दौरान डॉ. मुक्ति बैस और व्याख्याता चंद्रशेखर मिथलेश भी मौजूद रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button