Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, युवाओं को मिलेंगे बड़े अवसर

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। प्रतिष्ठित NMIMS अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना अत्याधुनिक कैंपस स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में भूमि का लीज अनुबंध और रजिस्ट्री पूरी हो गई है।

40 एकड़ में बनेगा कैंपस

सेक्टर-18 में करीब 40 एकड़ जमीन पर कैंपस विकसित होगा। SVKM को यह भूमि 90 साल की लीज पर दी गई है। पहले शैक्षणिक बैच की शुरुआत 2 से 3 वर्षों में करने का लक्ष्य है। पूर्ण विकास के बाद यहां करीब 10 हजार विद्यार्थी पढ़ सकेंगे।

महानगर जाने की जरूरत होगी कम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े, यही सरकार की प्राथमिकता है। NMIMS की स्थापना से प्रबंधन, कौशल, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे।

एजुकेशन हब बनेगा नवा रायपुर

देशभर से विद्यार्थियों और शिक्षकों के आने से नवा रायपुर का शैक्षणिक एवं बौद्धिक परिवेश मजबूत होगा। संस्थान उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। इससे नवा रायपुर की पहचान राष्ट्रीय शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button