Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

शक्ति बाला फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस होटल रोयल एम्बियंस में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच मनाया गया।

समारोह में महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विधायक  संजय श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल एवं नवीन लोधा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर ने फाउंडेशन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संगठन महिलाओं तथा बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, कला, खेल और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार पहल कर रहा है।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने, महिलाओं को सिलाई एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ ही कला-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।

समारोह की खास बात रही कि शिक्षा, खेल, कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्था की सामाजिक पहलों की सराहना करते हुए भविष्य में सेवाकार्यों का विस्तार करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button