Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 53 वर्षीय चालक की मौत

महासमुंद/तुमगांव। सरायपाली जाते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक ताराचंद (53) के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। पुलिस जांच के बाद मामले में धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक वार्ड नंबर 10 निवासी ताराचंद 23 अगस्त 2026 को अपने मितान से मिलने मोटरसाइकिल क्रमांक CG04CM3268 से सरायपाली के लिए निकले थे। शाम करीब 4 बजे वे NH-53 पर ग्राम कांपा नाला के पास पहुंचे।

इसी दौरान बाइक तेज गति और लापरवाही से चलाए जाने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ताराचंद के सिर में गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद डायल-112 वाहन की मदद से घायल को सीएचसी तुमगांव पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर तुमगांव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 69/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसमें सामने आया कि दुर्घटना मृतक द्वारा ही वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण हुई। इसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button