Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

चलती कार के सनरूफ से युवती ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

Follow Us on Our Social Media

बिलासपुर। शहर में एक बार फिर सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। तिफरा ओवरब्रिज के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इसी दौरान कार के सनरूफ से बाहर निकली युवती खतरनाक अंदाज में स्टंट करती दिखाई देती है। यह करतब न केवल उसकी अपनी जान के लिए जोखिम भरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता था।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है। कई लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क पर इस तरह की लापरवाही को रोका जा सके।

गौरतलब है कि बिलासपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में पुलिस लगातार स्टंटबाजों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और रील बनाने की चाह में युवा जोखिम भरे स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर संबंधित वाहन और युवती की पहचान करने की संभावना जताई जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button