Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

गढ़फुलझर में 3 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना, 11 अगस्त 2026। बसना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गढ़फुलझर में एक व्यक्ति के कब्जे से 3 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की है।

जब्त शराब की कीमत करीब 600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक चितरंजन साहू हमराह स्टाफ के साथ अवैध शराब, जुआ और सट्टे की पतासाजी के लिए टाउन एवं देहात क्षेत्र में रवाना हुए थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गढ़फुलझर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने बिक्री के लिए महुआ शराब रखे हुए है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम उत्तम मिरी (45 वर्ष), निवासी सतनामीपारा गढ़फुलझर बताया।
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास रखी 5 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 3 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई।

शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।
पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को 10 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button