Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

ट्रक की सील तोड़कर V2 शोरूम का 3.57 लाख का कपड़ा चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद/सांकरा। सांकरा थाना क्षेत्र में ट्रक की सील तोड़कर करीब 3.57 लाख रुपये कीमत के कपड़ा और ड्रेस मटेरियल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा के सोनपुर जिले के ग्राम जगदलपुर निवासी धनमाली जेना ट्रक क्रमांक OD02BC0147 से महासमुंद स्थित V2 शोरूम का सामान लेकर 25 जुलाई की रात करीब 11:55 बजे झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में नींद आने पर उसने ग्राम लोहराकोट स्थित BPCL पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और सो गया।

26 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे तेज बारिश के बीच चालक ने ट्रक की जांच किए बिना झारसुगुड़ा के लिए रवाना कर दिया। झारसुगुड़ा स्थित गोदाम में सामान उतारते समय ट्रक की ट्रॉली की सील टूटी मिली। जांच करने पर V2 शोरूम के ड्रेस मटेरियल के 15 पैकेट गायब मिले, जिनकी कीमत करीब 3,57,002.62 रुपये बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के मैनेजर ने लोहराकोट BPCL पेट्रोल पंप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखने का प्रयास किया, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक ने कैमरे खराब होने की बात कही।

प्रार्थी की शिकायत के आधार पर सांकरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(C) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरी के सामान और आरोपी की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button