छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा नीति पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश संभावनाओं और हरित ऊर्जा विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



