Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

बस्तर फाइटर्स में 128 पदों पर निकली भर्ती, 2 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

Follow Us on Our Social Media

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स (विशेष कार्यपालिक बल) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 128 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वर्गवार पदों का विवरण
दंतेवाड़ा जिले में कुल 128 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग के 17, अनुसूचित जाति के 11 और अनुसूचित जनजाति के 93 पद शामिल हैं।

इन स्थानों पर जमा कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), किरंदुल तथा थाना गीदम में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, पिन कोड 494449 के पते पर भी भेजा जा सकता है।

शारीरिक परीक्षा और चयन प्रक्रिया की जानकारी

भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता परीक्षा, लिखित परीक्षा और अन्य आवश्यक जानकारी जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) 1994 के प्रावधानों तथा सामान्य प्रशासन विभाग के समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button