Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

बेमेतरा में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Follow Us on Our Social Media

बेमेतरा। जिले के ओड़िया गांव स्थित एक पाइप फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पिछले 10 वर्षों से कृषि से संबंधित पाइप और अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा था।

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना में करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खंडडसरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और फैक्ट्री के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा और कवर्धा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रॉ मटेरियल और मशीनें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button