Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

नरसिंगपुर में महिला से मारपीट और गला दबाने का आरोप, 112 की मदद से पहुंची पुलिस

Follow Us on Our Social Media

नरसिंगपुर। गांव नरसिंगपुर निवासी महिला ने दिवाकर बारीक पर घर में घुसकर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक घटना 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खाना खाने के बाद हॉल में सो रही थी, जबकि उसके बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। रात करीब 10:30 बजे दिवाकर बारीक का फोन आया, जिसे उसने पहले नहीं उठाया। बाद में महिला ने वापस फोन किया। आरोप है कि बातचीत के बाद दिवाकर उसके घर पहुंचा और घर से निकल जाने की बात कहते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने हाथ से उसके सिर पर मारपीट की तथा पीठ और गले को पकड़कर दबाने लगा। इससे उसके गले और पीठ में दर्द होने की बात शिकायत में कही गई है। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और दिवाकर को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया

महिला ने अपने चाचा हेमकुमार साहू को भी फोन कर घटना की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, घटना उसके बच्चों ने भी देखी है। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button