महासमुंद
Trending
पिरदा स्कूल में शिक्षकों की कमी, कलेक्टर से समाधान की गुहार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

महासमुंद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पिरदा में शिक्षकों की कमी सहित क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सदस्यों ने बताया कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द पदस्थापना की मांग रखी। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल, बसना विधायक के निज सचिव नरेंद्र बोरे, कार्यालय प्रभारी इंदल बरिहा तथा युवा मोर्चा जिला मंत्री डॉ. हरिकेश भोई मौजूद रहे।



