Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को मानसून जमकर मेहरबान रहा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा।

रायपुर शहर में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी बादल जमकर बरसे, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास रही है और कुल वर्षा में करीब 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

छोटेडोंगर में सबसे ज्यादा 18 सेमी बारिश

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छोटेडोंगर में 18 सेमी दर्ज की गई। इसके अलावा अंतागढ़ और बास्तानार में 16-16 सेमी, चलगली, माकड़ी, बड़े बचेली, दौरा कोचली और नारायणपुर में 13-13 सेमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मौसम साफ तो कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।

बस्तर संभाग में मानसून सक्रिय

सोमवार को पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह धूप खिली रही। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button