Follow Us on Our Social Media
खेल समाचार

मैनपुरकला MPL फाइनल में रसेला टीम का कब्जा, रातभर गूंजता रहा क्रिकेट का रोमांच

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर। ग्राम मैनपुरकला में आयोजित MPL रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात्रि बड़े ही उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्रभर के क्रिकेट प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक दर्शकों ने मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।फाइनल मुकाबला मैनपुरकला बनाम रसेला टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रसेला टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह बना रहा।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, श्रीमति जमुना खेदू नेगी, सरपंच गज्जू नेगी, श्रीमति नंदनी नेताम, मान बाई नागेश, ललिता बाई नागेश, धनेश्वरी कमलेश, उपसरपंच सुधीर ठाकुर, सेवकराम मरकाम, नैनसिंह मरकाम, कार्तिक राम नागेश, तिजू राम नागेश, ललित राम नागेश, गौकारण नागेश, धनेश राम नेगी, कुंदन सिंह नेगी, नीरजन नेगी, बजरसिंह ध्रुव, अशोक ध्रुव, उपदे राम नेगी, रोहित ध्रुव, शैलेश यादव, रामकृष्ण ध्रुव, गेंदू यादव, दुलेंद नेगी, तनवीर राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में ग्रामीण युवाओं का उत्साह और खेल भावना देखने लायक रही।

Related Articles

Back to top button