महासमुंद
Trending
गढ़फुलझर में गूंजा आशीर्वाद, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए दीप
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

गढ़फुलझर। ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘जिसने हमारा जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ भाव के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों को याद किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



