Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

पटवारी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, चांदी की पायल और नकदी पार

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। बागबाहरा में एक पटवारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के साथ गांव गए पटवारी के घर का ताला और कुंडी तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और आलमारी में रखी चांदी की पायल समेत नकदी रकम लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 14, कृषि उपज मंडी के सामने रहने वाले पीड़ित पटवारी हल्का नंबर 55 में पदस्थ हैं। 15 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ अपने गांव पिथौरा गए थे। घर में कोई मौजूद नहीं था। अगले दिन 16 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही वह बागबाहरा लौटे। घर पहुंचने पर मकान का ताला और कुंडी टूटी मिली, जबकि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर आलमारी में रखी 25 ग्राम वजनी चांदी की एक जोड़ी पायल, जिसकी कीमत करीब 4,500 रुपये, और 2,700 रुपये नकद गायब मिले।

पीड़ित के मुताबिक, अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button