जगदीशपुर में अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 20 सितंबर को फाइनल

बसना। ग्राम जगदीशपुर के खेल मैदान में जगदीशपुर नरसिंगपुर खेल संघ की अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। विभिन्न क्षेत्रों की टीमों की मौजूदगी से मैदान में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य कलेत गुरुजी रहे। इस दौरान प्राचार्य कंवर मैडम, एस. नंद, पांडव गुरुजी, मनोज नंद, राकेश नंद, अनिमेष बढ़ाई, मनसा नायक, शोभित नथानियल व कमल नयन प्रधान सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन लोरीश कुमार गुरुजी ने किया।
ओडिशा की टीमों में उद्घाटन मुकाबला
पहला मैच ओडिशा की दो टीमों के बीच हुआ। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें अवसर और उचित मंच देने की जरूरत है। उन्होंने खेल को अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना व नेतृत्व विकास का माध्यम बताया।
20 सितंबर को फाइनल
प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला 20 सितंबर को होगा। आगामी मैचों को लेकर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



