Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

बसना में 100 बिस्तर अस्पताल स्वीकृत, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जताया आभार

Follow Us on Our Social Media

बसना । छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बसना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 100 बिस्तर अस्पताल के भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में 1806.48 लाख ( अठारह करोड़ छः लाख अडतालीस हज़ार) की राशि स्वीकृत की गई है, जो क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के पीछे बसना क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की दूरदर्शिता और सतत प्रयासों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को शासन के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का हृदय से आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि बसना में 100 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति मिलना न केवल क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और समृद्ध बनाने की दिशा में हमारा सामूहिक संकल्प भी है। मैं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस जनहितकारी मांग को प्राथमिकता दी।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि यह अस्पताल बसना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा, जिससे लोगों को रायपुर या अन्य शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह निर्णय क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत सराहनीय है और इससे स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार होगा।

बसना क्षेत्र की जनता ने भी इस स्वीकृति को एक ऐतिहासिक सौगात मानते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह अस्पताल न केवल स्वास्थ्य सेवा का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास का प्रतीक भी होगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button