खबरें अन्य राज्यों कीदेश दुनियां
Trending

26 साल की मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

बेंगलुरु। एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नंदिनी सीएम का सोमवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 26 वर्ष की थीं।

पुलिस के अनुसार, उनका शव केंगेरी इलाके में स्थित उनके पेइंग गेस्ट आवास में मिला। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है, हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका से इनकार किया है।

सुसाइड नोट में खुलासा
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें नंदिनी ने मानसिक तनाव और निजी समस्याओं का उल्लेख किया है।

कथित तौर पर उन्होंने लिखा था कि वह शादी या सरकारी नौकरी नहीं करना चाहती थीं और अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाना चाहती थीं, जबकि परिवार उनसे “सेटल” होने की अपेक्षा कर रहा था।

पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button