देश

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, तेजी से गिर रहा पारा; आज कैसा रहेगा मौसम…

दिसंबर आधा गुजर चुका है और ठंड भी तेजी पकड़ती जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के इलाकों में अब कंपकपी छुट रही है। पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ा दी है।

शीतलहर का असर भी दिखना शुरू हो गया है। ऊपर से कोहरे की मार पड़ रही है। अगर दक्षिण भारत की बात करें तो वहां के लोग इन दिनों बारिश से परेशान हैं।

केरल, तमिलनाडु के कई इलाकों में बरसात रुकने का नाम ही नहीं ले रही। देश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को भी कुछ ऐसा ही मिला-जुला मौसम रहने वाला है। चलिए हम आपको विस्तार से मौसम का हाल बताते हैं…

जानें दिल्ली में आज कैसी रहेगी ठंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सुबह के वक्त कोहरे का प्रहोप देखा गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हालांकि, आने वाले दिनों तापमान में और ज्यादा गिरावट होने वाली है। विभाग ने रविवार को हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 3 डिग्री कम है। दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला के न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे था।

UP में ठंड से कंपकपी, कोहरे की भी मार
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में रविवार को सुबह में घना कोहरा देखा गया जिससे लोगों को यातायात में दिक्कतें पेश आ रही हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि, बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, नोएडा में न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिर सकता है जो 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। राज्य के ज्यादातर इलाकों में दोपहर के वक्त धूप खिल रही है। रविवार को भी दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में शनिवार को बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार तक न्यूनतम तापमान में सुधार होगा, जिसके बाद रात के तापमान में फिर से एक से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार दोपहर को विक्षोभ ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी थी, इसके प्रभाव से घाटी के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में लगभग 6 इंच बर्फबारी हुई। सोनमर्ग पर्यटन स्थल और जोजिला में भी बर्फबारी हुई है। इस बीच, घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जो आखिरी खबर मिलने तक जारी थी।

हिमाचल में बर्फबारी, आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई है। हालांकि, आज यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार से 21 दिसंबर तक पूरे राज्य में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया कि 21 दिसंबर तक राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। 22 दिसंबर को कई इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान है। मालूम हो कि शिमला में 5.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस और भुंतर में शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बढ़ती ठंड की लेकर एडवाइजरी जारी
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से शरीर में गर्मी के प्रवाह को बनाए रखने और पौष्टिक भोजन और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने के लिए कहा गया है। ठंड में ऊनी और गर्म कपड़े पहनें। शरीर को सूखा रखें। अगर कपड़े गीले हैं तो गर्मी की कमी हो सकती है। कमरों में हीटर, केरोसिन और कोयले की अंगीठी का उपयोग करने को कहा गया है, ताकि धुआं निकलने की उचित व्यवस्था सुनश्चिति की जा सके। एडवाइजरी में अपने सिर को ढककर रखने को कहा गया है, क्योंकि ठंड में सिर के जरिए गर्मी खत्म हो सकती है। अपने मुंह को भी ढककर रखें, इससे आपके फेफड़े ठंड से बचे रहेंगे।

Related Articles

One Comment

  1. Great read! The authors perspective is really interesting. Looking forward to more discussions. Check out my profile!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker