अंबिकापुर जावेद अंसारी। भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने बजट को सभी सपने पूर्ण होने वाला बजट बताया। रुपेश ने कहा भारत में जिस प्रकार बजट को लगातार बढ़ाकर 2 लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ कर दिया है यह भारत को एक महा आर्थिक शक्ति बनाने जा रहा है।
इससे भारत में परिवहन के साधन अधिक सुगम होंगे , भारत में पिछले 10-11 सालों में प्रस्तुत हुए बजट लगातार देश की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं जिससे हमारी अन्य देशों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो रही है व भारत अब विश्व को लीड करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है क्योंकि आत्मनिर्भर बने बिना विश्व गुरु बना संभव नहीं होता।
उन्होंने कहा कि अब तो मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड की परिकल्पना भारत के विकास को बड़ी छलांग देने जा रही है।