देश
Trending

श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं : शबनम शेख

पीठ पर केसरिया ध्वज थाम शबनम रामलाला के दर्शन करने अयोध्या पदयात्रा पर निकली

मध्यप्रदेश/ बड़वानी।  भारत के लिए 22 जनवरी का दिन एक एतिहासिक दिन होगा, क्योंकि इस दिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है और इसी को लेकर हर जगह तैयारियां तेजी से हो रही है। वहीं रामलला के दर्शन को लेकर सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकली मुस्लिम युवती शबनम शेख।

मुस्लिम राम भक्त शबनम शेख मुंबई से अयोध्या के लिए पदयात्रा पर निकली हैं। इसी को लेकर मुंबई की मुस्लिम लड़की शबनम शेख आजकल पूरे देश भर में चर्चा में हैं। शबनम मुंबई से अयोध्या के लिए अपने साथियों रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ पैदल तीर्थ यात्रा पर निकली हैं, उनके साथ पुलिसकर्मी भी हैं। जयश्री राम के नारे लगाते हुए शबनम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ी चली जा रही हैं। 28 दिसंबर को वे मध्य प्रदेश के बड़वानी पहुंचीं। उन्होंने यहां अपनी रामभक्ति पर कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। उन्हें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है। उनका कहना है कि श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। शबनम महिला सशक्तिकरण का पुरजोर समर्थन करती हैं। उनका कहना है कि अपने इस काम से वे यह भी सिद्ध करना चाहती हैं कि पदयात्रा केवल पुरुष ही नहीं कर सकते, महिलाएं भी कर सकती हैं।

मुंबई से मध्य प्रदेश के बड़वानी पहुंचीं शबनम शेख सबको जय श्रीराम बोलकर नमस्कार कर रही थीं। वे अयोध्या के लिए अपने साथियों रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ पैदल निकली हैं। उन्हें पुलिस सुरक्षा भी दी गई है। शबनम ने बड़वानी में मीडिया से कहा कि मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। मैं ये यात्रा इसलिए भी निकाल रही हूं ताकि ये भ्रम दूर कर सकूं कि ये काम केवल पुरुष ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। राम जी को पूजने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं।

यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शबनम की इस यात्रा की कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह यात्री करती हुई दिख रही है। शबनम और उसके दोस्तों का कहना है कि राम के प्रति अटूट आस्था ही उन्हें प्रेरित करती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब कई लोग शबनम से मिलने आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस भी उसकी मदद कर रही है, ताकि यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker