Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत घटौद के आश्रित ग्राम कामेपुर में विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

गरियाबंद।
ग्राम पंचायत घटौद के आश्रित ग्राम कामेपुर में दुल्ही नोनी चैती नागेश के विवाह समारोह का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने मिलकर इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाया।
समारोह में ग्राम पंचायत घटौद के सरपंच दिनेश नेताम की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही ग्रामवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से घुरउराम नागेश, पदम सिंह, विशेष सिंह यादव, कुलेश्वरी, लता, गिरजा, रूपेरवरी नेताम, हिरा नागेश, खिलेरवरी, ओमिता, दुर्गा, यशोदा, चुनेरवरी, जयंती, चांदनी, टुकेरवरी, ढुजन, दिनेश, परमेश्वर, टिकेश नेगी, रूप सिंह सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया और नवविवाहित जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button