Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

चार साल से ड्यूटी से गायब कर्मचारी की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा विभाग ने लंबे समय से बिना अनुमति और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है। विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़, विकासखंड उदयपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 सूरज कुमार भगत 17 मार्च 2021 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे।

विभागीय अभिलेखों के अनुसार उन्होंने न तो अवकाश स्वीकृत कराया और न ही अपनी अनुपस्थिति के संबंध में कोई जानकारी विभाग को दी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समय-समय पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। कर्मचारी को अपना पक्ष रखने का अवसर देने के लिए समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित कराई गई, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

विभागीय जांच में भी वह अपनी अनुपस्थिति के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज या चिकित्सकीय प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवा में अनुशासन सर्वोपरि है और बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहना गंभीर कदाचार माना जाता है। विभाग का कहना है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button