Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना 2041 पर मंथन, समावेशी और सतत विकास पर जोर

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। सांसद Roopkumari Choudhary की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना प्रारूप-2041 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2041 तक क्षेत्र के नियोजित और समावेशी विकास के लिए तैयार प्रारूप योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर Vinay Kumar Langeh सहित नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निवेश क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि तुमगांव नगर पंचायत सहित 11 ग्राम पंचायतों को निवेश क्षेत्र में शामिल किया गया है, जिसकी कुल आबादी लगभग 19,879 और क्षेत्रफल 5,045 हेक्टेयर है।

प्रस्तुत योजना के अनुसार वर्ष 2041 तक क्षेत्र को आधुनिक अधोसंरचना, कृषि संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध एक सतत एवं जीवंत क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना में आर्थिक विविधीकरण, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा, कौशल विकास, सामाजिक समावेशन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय पर्यटन के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि विकास योजना जनभावनाओं के अनुरूप, समावेशी और दीर्घकालिक होनी चाहिए। उन्होंने निवेश क्षेत्र में शामिल सभी ग्राम पंचायतों को मास्टर प्लान उपलब्ध कराने और सुझावों को शामिल करने पर बल दिया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य क्षेत्र की मौजूदा पहचान को बनाए रखते हुए जीवन स्तर में सुधार और आधुनिक नियोजन तकनीकों को बढ़ावा देना है। प्राप्त सुझावों के बाद अंतिम प्रस्ताव संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश को भेजा जाएगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button