छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महादेव टाटा मोटर्स, पिथौरा में नई TATA Tiago NextGen का भव्य शुभारंभ

पिथौरा। महादेव टाटा मोटर्स, पिथौरा में नई TATA Tiago NextGen के भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में वाहन प्रेमियों और ग्राहकों की उपस्थिति रही। पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे अपने परिवार सहित शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर नई कार का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स देश की सबसे विश्वसनीय ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है और इसकी गाड़ियां मजबूती, सुरक्षा तथा आधुनिक तकनीक के कारण ग्राहकों की पहली पसंद रही हैं।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि टाटा मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में सुरक्षा और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने सुरक्षित और भरोसेमंद वाहन चुनने की अपील करते हुए नई Tiago NextGen की सराहना की।

महादेव टाटा मोटर्स, पिथौरा के ब्रांच मैनेजर किशन नायक ने वाहन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि नई कार आकर्षक डिजाइन, आधुनिक इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर माइलेज, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और उच्च सुरक्षा मानकों से लैस है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वसनीय ड्राइविंग अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में रायपुर मुख्य कार्यालय से आए फाइनेंस मैनेजर रवि राव और अमित दुबे ने टाटा वाहनों की बिल्ड क्वालिटी, सेफ्टी फीचर्स और बिक्री उपरांत सेवाओं की जानकारी दी। रवि राव ने विभिन्न फाइनेंस योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आसान दस्तावेजी प्रक्रिया, आकर्षक ब्याज दर, पात्रता अनुसार जीरो डाउन पेमेंट तथा त्वरित लोन स्वीकृति जैसी सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और ग्राहकों को ऋण योजनाओं एवं ऑफर्स की जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने नई TATA Tiago NextGen का अवलोकन किया और उसके फीचर्स को लेकर विशेष उत्साह दिखाया।

समारोह के अंत में महादेव टाटा मोटर्स परिवार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। सफल आयोजन ने क्षेत्र में नई TATA Tiago NextGen के प्रति उत्सुकता और विश्वास को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button